बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Feb-2020 07:47 AM
PATNA : रिटायर्ड DSP उत्तीम सिंह पुलिस रिमांड में ज्यादा देत तक सवालों का सामना नहीं कर सके और तुरंत ही अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में उत्तीम सिंह ने अपनी पहली प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस अन्य कई बातों की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है.
बता दें अपनी पहली प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के आरोपी डीएसपी बेउर जेल में बंद हैं. मंगलवार को ही पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था और उनसे पूछताछ की गई. इस दौरान डीएसपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पुलिस मृतक महिला के शव की तलाश कर रही है. जरुरत पड़ने पर रिटायर्ड डीएसपी को भी घटना स्थल पर ले जाया जाएगा.
ऐसे खुला मामला
6 दिसंबर से गायब मीना देवी के बेटे ने पुलिस में लिखित शिकायत दी कि उसकी मां को रिटायर्ड डीएसपी उत्तिम सिंह ने गायब कराया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. उस वक्त से मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था. आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी की दूसरी माशूका गिरिजा देवी को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए और पूरा राज पुलिस को बता दिया.