ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अनंत सिंह के घर पहुंची पुलिस की टीम, 1 अगस्त को FSL जांच के लिए हाजिर होने की नोटिस

30-Jul-2019 03:35 PM

By 8

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरकारी अवास पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है. https://youtu.be/vKfUeXmd7Uc मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास पर पंडारक और सचिवालय के थाने की पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस वहां विधायक अनंत सिंह को एक नोटिस देने पहुंची है. यह नोटिस 1 अगस्त को है FSL में वॉइस टेस्टिंग के लिए आने की खातिर दी जा रही है. कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ था. पुलिस विधायक अनंत सिंह के वॉइस को मैच करने की तैयारी में है. पुलिस ने पहले ही भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है. अब वायरल ऑडियो की एफएसएल जांच के लिए अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया जाना है हालांकि विधायक अनंत सिंह फिलहाल पटना से बाहर हैं. जिसके बाद दो थानों की पुलिस अनंत सिंह के घर पर नोटिस देने पहुंची है.