ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / परिवार परामर्श केंद्र में सुलह के बाद भी नहीं माने ससुरालवाले, दहेज की...

परिवार परामर्श केंद्र में सुलह के बाद भी नहीं माने ससुरालवाले, दहेज की खातिर कर दी बहू की पिटाई, हालत गंभीर

26-Jul-2021 04:24 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: दहेज जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं लेकिन इसके बावजूद दहेजलोभी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया में सामने आया है जहां दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने मिलकर एक विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कटिहार टाउन थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की गयी है। पीड़िता के परिजनों ने ससुरालवालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


news image


पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के द्वारा सुलह कराए जाने के बाद भी ससुरालवाले नहीं माने और दहेज की खातिर बहू की जमकर पिटाई कर दी।  जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता सदर थाना क्षेत्र के मोहनकुंडा निवासी मो. सैदुल की पुत्री नरगिस खातून है।


news image


पीड़िता के पिता मो. सैदुल ने बताया कि दहेज को लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में मामला चल रहा था। 2 दिन पूर्व ही पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के बीच सुलह करायी गयी। पति-पत्नी को भी समझाया गया। जिसके बाद विवाहिता को खुशी-खुशी उसके ससुराल कटिहार भेजा गया। कटिहार के टाउन थाना क्षेत्र के रामपारा निवासी मो. इब्राहिम के बेटे मो.एजाज के साथ नरगिस को भेजा गया।


news image


कटिहार पहुंचते ही ससुरालवाले पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के आदेश को नजरअंदाज कर दिए। ससुरालवाले फिर से दहेज की मांग करने लगे। बीते शुक्रवार की रात बहू नरगिस खातून की ससुरालवालों ने दहेज को लेकर पिटाई कर दी। पिटाई से नरगिस बुरी तरह घायल हो गयी। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए ससुरालवालों ने नरगिस को कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


news image


जिसके बाद नरगिस के हॉस्पिटल में एडमिट कराए जाने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों को यह बताया गया की आपकी बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गयी है। सूचना मिलते ही नरगिस के परिवारवाले पूर्णिया से कटिहार पहुंचे। जहां अस्पताल में भर्ती नरगिस से जब वे मिले तब देखा की उसके शरीर पर पिटाई के निशान थे। जिसे देख मायकेवालों को यह समझते देर नहीं लगी की नरगिस की ससुरालवालों ने पिटाई की है।


news image


पीड़िता के परिजनों ने नरगिस के पति एजाज, ससुर इब्राहिम, सास मुन्नी, सज्जाद, इरशाद, नौशाद, सरफराज,अशरफ,अजमेरी पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए कटिहार के टाउन थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी। नरगिस के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि और दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने नरगिस को बुरी तरह पीटा। उसकी ऐसी हालत कर दी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मायकेवालों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद नरगिस के परिजन उसे लेकर पूर्णिया चले गये जहां पूर्णिया सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन इस मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 


news image