ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / BIHAR NEWS : पुलिस पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी में दारोगा का फटा सिर;...

BIHAR NEWS : पुलिस पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी में दारोगा का फटा सिर; आरोपी को भी कस्टडी से छुड़ाया

27-Oct-2024 01:37 PM

By First Bihar

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार के मुंगेर में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें एक दारोगा का सिर फट गया। पूरबसराय के डीएवी स्कूल में हुई चोरी मामले में पकड़ाए चार नाबालिगों की निशानदेही पर सामान बरामद करने पुलिस टीम मुसहरी पहुंची। इस दौरान आरोपितों के परिजनों व असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष एएसआई संजय आर्यमन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं एएसआई अशरफ हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी भी आंशिक रूप से जख्मी हो गए।


हमले के बाद पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने बासंती तालाब के पास सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मामले में एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल में हुई चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ाए चारों नाबालिग ने बताया कि चोरी का सारा सामान मुसहरी के पास बसंती तालाब के पास रखा है। जब पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने हमला कर दिया। इसे लेकर केस दर्ज की गई। हमले में शामिल लोगों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


वहीं उग्र भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा से एक नाबालिग को भी छुड़ा लिया। बाद में उग्र भीड़ ने दोपहर करीब 1 बजे पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि अक्सर पुलिस चोरी के आरोप में उनके बच्चों को उठाकर ले जाती है और पूछताछ के नाम पर बच्चों व महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।


इधर, पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि चोरी का सामान बासंती तालाब के पास रखा है। नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस चोरी का सामान बरामद करने बासंती तालाब पहुंची थी। पत्थरबाजी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस 4 नाबालिगों को थाना ले आई। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उग्र ग्रामीण सड़क जाम कर टायर जला आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। करने लगे।