Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Feb-2023 05:18 PM
By First Bihar
GAYA बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वारंटी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमाला बोल दिया। इस घटना में कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए है। दरअसल, बिहार के गया जिले में मंगलवार को पुलिस कुछ उत्पातियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि गया शहर में रामपूर थाने की पुलिस और शेरघाटी में उत्पाद विभाग की टीम पर उत्पादियों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा बिचली मोहल्ले आरिफ नगर की है। शहर में जब पुलिस एक वारंटी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी करने गई तो समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर गेवाल बिगहा बिचली मुहल्ली आरिफ नगर से दो लोगों को के बीच झगड़े व मारपीट की सूचना मिली। झगड़े की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पहुच कर पुलिस ने देखा कि मंजर और मुजम्मिल नामक दो व्यकितों के बीच झगड़ा हो रहा था। मुजम्मिल जो कि महिला थाना का वारंटी था, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद मुजम्मिल के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर मुजम्मिल को भागा दिया। हमले में एसआई प्रशांत कुमार और दो जवान संतोष पासवान और अभिषेक कुमार जख्मी हो गए। दोनों जवानों के पैर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद पुलिस की टीम वहां से लौट आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पर हमला कर आरोपी को भगाने के जुर्म में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं ए़क अन्य घटना शेरघाटी थाने के चेरकीडीह गांव के टोला नेमाबीघा से सामने आई है। यहां मंगलवार को उत्पाद विभाग के कर्मीयों पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर ये हमला ईंट-पत्थर से किया गया। इस पथराव में महिलाकर्मी के साथ- साथ अन्य तीन उत्पादकर्मियों के घायल होने की सूचना मिली है। छापेमारने पहुंची पुलिस की दो गाड़ियों को भी हमलावरों ने तोड़ दिया। टोले में धड़ल्ले से शराब कारोबार के चलने की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम पहुंची थी। टीम ने शिवा मांझी की पत्नी को शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया तो सभी शराब करोबारी और उनके समर्थक ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेकना शुरु कर दी। हमलावर महिला को पुलिस के दस्ते की गिरफ्त से छुड़वाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने महिला को नहीं छोड़ा और उसे लेकर बचते हुए गांव से निकल गई।
सहायक उत्पादक प्रेम प्रकाश आयुक्त ने हमले कि पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं शेरघाटी के थानेदार राजकिशोर सिंह ने बताया कि हमले कि जांच कर कार्यवाई की जा रही है। हमले में क्षतिग्रस्त हुई वाहन को वापस लाया गया है। मामले की पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।