ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / पुलिस पर फायरिंग मामले में रईस खान की सफाई, कहा- मुझे चुनाव लड़ने...

पुलिस पर फायरिंग मामले में रईस खान की सफाई, कहा- मुझे चुनाव लड़ने का खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है

10-Sep-2022 08:52 AM

SIWAN : सिवान के बहुचर्चित रईस खान के ऊपर दर्ज की गई एफआईआर पर उन्होंने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से मैं भी काफी दुखी हुआ लेकिन मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। रईस खान का कहना है कि मुझे चुनाव लड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस घटना में मैं दोषी पाया गया तो हर सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। 





दरअसल, रईस खान के ऊपर फायरिंग और एक सिपाही की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रईस खान के गांव गयासपुर में पुलिस पर फायरिंग के मामले को लेकर रईस खान समेत चार नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस फायरिंग में जिस सिपाही को गोली लगी थी उसकी मौत हो गई थी, जिसमें रईस खान का भी नाम आया है। लेकिन, उनका साफ़ तौर पर ये कहना है कि मुझे फ़साने की कोशिश की जा रही है और मैं बेगुनाह हूं। 




रईस खान ने कहा कि हमारे गांव में जो घटना घटी है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो जवान शहीद हुए हैं भगवन उनकी आत्मा को शान्ति दे। लेकिन इस घटना से मेरा नाम न जोड़ा जाए। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।  फिलहाल प्रशासन इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव लड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मैंने चुनाव क्या लड़ लिया पूरा ज़माना ही मेरे पीछे पड़ गया।