बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Jul-2024 01:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में तेजी से बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर जेडीयू विधायक ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों का खूब हड़काया और उनके खिलफ केस दर्ज कराने तक की चेतावनी दे डाली। थाने में तैनात जवानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्ती नहीं बरती तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।
दरअसल, बुधवार की रात मटिहानी थाना क्षेत्र में देर रात करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित लोग जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताकर उन्हें वहां से चलता कर दिया। पुलिस के इस रवैये से लोग आक्रोशित हो गए और थाने में हंगामा करने लगे।
थाने में लोगों का हंगामा सुनकर पास से गुजर रहे मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह थाने पहुंचे, तो लोगों ने उनसे पुलिस की उदासीन रवैये की जानकारी दी। लोगों को बात को सुनकर विधायक राजकुमार सिंह ने मटिहानी थानेदार की क्लास लगा दी और फटकार लगाते हुए कहा कि आपके जैसे पुलिसकर्मी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के खिलाफ FIR करेंगे। बाद में थानेदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
जेडीयू विधायक ने थानेदार से कहा कि पुलिस वाले अगर सही तरीके से काम करें तो बदमाशों को अपराध करने की हिम्मत नहीं होगी। विधायक ने कहा कि इस बात का ध्यान रखिए नहीं तो सभी लोग सस्पेंड हो जाएंगे। अगर एक भी वारदात हुई तो हम एफआईआर करेंगे। विधायक ने पूरे मामले को लेकर एसपी से बातचीत करने की बात कही है।