बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Jan-2020 07:48 PM
DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है. देह का धंधा करने वाली 4 लड़कियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. एक अन्य महिला को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है. जो लड़कियों की दलाली करती है. इससे पहले पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर 17 लोगों को अरेस्ट किया था. जो इस धंधे में संलिप्त थीं. जिस्म व्यापार के इस बड़े खुलासे के बाद स्पा सेंटर चलाने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस शहर में स्थित कई स्पा और मसाज सेंटर में भी छापेमारी कर रही है.
4 कॉल गर्ल और महिला दलाल अरेस्ट
भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाना इलाके में पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट के इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला दलाल समेत 5 कॉल गर्ल को अरेस्ट किया है. पुलिस को इस सेक्स रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए मौके से 4 लड़कियों के साथ एक महिला दलाल लड़के को अरेस्ट किया.
डीएसपी ने भेजा नकली कस्टमर
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी सिटी भंवर रणधीरसिंह ने बताया कि शहर के पटेल नगर इलाके में देह व्यापार का कारोबार चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इसके तहत आज शिकायत की तफ्तीश की गई. शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी सिंह ने नकली ग्राहक को भेजकर इस धंधे का भंडाफोड़ किया.
500 रुपये के नोट से खुलासा
डीएसपी सिटी भंवर रणधीरसिंह ने आगे बताया कि 500 रुपये के नोट पर छोटा सिग्नेचर कर नकली ग्राहक को कॉल गर्ल के पास भेजा गया था. बाद में जब वापस लौटा तो महिलाएं उससे पैसा ले चुकी थीं. कस्टमर से मिले संकेत पर डीएसपी सिंह ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ उक्त मकान पर छापेमारी की और सभी को अरेस्ट कर लिया. जिस मकान में यह रैकेट चल रहा था, वह मकान डॉ. दिलीप गजवानी का है. जिसे महिला दलाल ने किराए पर ले रखा था. महिला दलाल झारखंड क्षेत्र की रहने वाली है, जो पिछले 13 साल से भीलवाड़ा में रह रही है.