ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सेक्स रैकेट में पकड़ी गई 4 कॉल गर्ल, जिस्म के रेगुलर कस्टमर में...

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई 4 कॉल गर्ल, जिस्म के रेगुलर कस्टमर में कई नेता शामिल

11-Feb-2020 03:49 PM

DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है. इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने पर यह पता चला है कि कई नेता कॉल गर्ल के रेगुलर कस्टमर हैं. यहां धंधे के लिए देसी से लेकर विदेशी कॉल गर्ल लायी जाती रही हैं. इस रैकेट में उजबेकिस्तान, थाईलैंड सहित अन्य देशों से लड़कियां जिस्म के धंधे के लिए लायी गई. पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले मकान मालिक को किया है.


दो मकान में जिस्म का धंधा
घटना उत्तरप्रदेश के बनारस की है. जहां वाराणसी के संजय नगर कॉलोनी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने उजबेकिस्तान की लड़की का पासपोर्ट बरामद किया है. थाईलैंड की लड़कियों का लिंक पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने मकान मालिक संजय सिंह उर्फ पप्पू को अरेस्ट किया है. जो खुद इस रॉकेट को चलाता था. वह डेटिंग एप के माध्यम से पिछले एक साल से जिस्म का व्यापर कर रहा है. इससे पहले वह इसी इलाके के एक अन्य मकान में भी रैकेट चला रहा था, लेकिन लोगों ने जब विरोध किया तो वहां बंद कर दिया. हां पर असम, बंगाल, मुंबई, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की लड़कियां भी आती थीं. 


3 से 5 हजार तक लड़कियों का रेट
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि एक कस्टमर से 3000 से 5000 रुपए लिये जाते थे. सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों को 1500 से 2500 रुपए दिए जाते थे. सेक्स रैकेट से संजय ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है. पुलिस ने मकान सील कर संजय सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अबतक 4 कॉल गर्ल्स और 4 कस्टमर को जेल भेजा जा चुका है. 


कई नेता जिस्म के रेगुलर कस्टमर
पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के पास से एक पॉकेट डायरी बरामद की है. इसमें उन ग्राहकों के नाम हैं जो यहां रेगुलर आते-जाते थे. पुलिस की मानें तो इसमें कई नेताओं के नाम शामिल हैं. क्योंकि डायरी में सफेदपोशों के नाम भी हैं. वहीं आस-पास के लोगों का भी कहना है कि संजय सिंह के मकान में लग्जरी गाड़ियां भी आती थीं. आरोपी के मकान में करीब 15 कमरे हैं. वह हर रोज 15-20 लोगों को बुलाता था. ऐसे में वह रोज औसतन करीब 50 हजार रुपये का धंधा कर रहा था.


थाना से महज एक किमी दूर चल रहा था धंधा
पहाड़िया पुलिस स्टेशन से महज एक किलोमीटर दूर यह सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. लेकिन थाना प्रभारी और बीट प्रभारी को जानकारी नहीं थी. वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि वे पिछले 15 दिन से पुलिस को इसकी सूचना दे रहे थे, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. हालांकि जब अफसरों ने छापेमारी कर कमरे की तलाशी ली तो करीब एक लाख रुपए, एक अमेरिकन डॉलर, अलग-अलग देशों के 25 सिक्के, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 46 कारतूस, सैकड़ों कंडोम, उत्तेजक दवाएं,आपत्तिजनक फोटो, देश और अन्य शहर के दर्जन भर से अधिक लोगों के आधार, मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए हैं.