ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, मोबाइल में न्यूड वीडियो शूट कर...

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, मोबाइल में न्यूड वीडियो शूट कर कस्टमर को भेज रही थीं कॉल गर्ल्स

25-Nov-2020 04:01 PM

PATNA : एक अजीबोगरीब मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर चल रहे वर्चुअल सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


मामला गुजरात का है, जहां वडोदरा शहर में वर्चुअल सेक्‍स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर चल रहे इस रैकेट के मास्टरमाइंड को भी अरेस्ट कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वडोदरा शहर में में इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट चलाया जा रहा था. लड़कियों को मोबाइल पर अंग प्रर्दशन की ट्रेनिंग दी जाती थी.


news image


वडोदरा पुलिस ने रे-डिज़ाइन वर्ल्ड की आड़ में जिस्‍मफरोशी का धंधा चलाने वाले मास्‍टरमाइंड नीलेश गुप्‍ता को भी गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस के मुताबिक नीलेश गुप्‍ता की करीबी और इस धंधे में शामिल अमी परमार फरार हो गई है. ये दोनों पिछले डेढ़ साल से इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर जिस्म का धंधा चला रहे थे.


news image


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक  इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर जरूरतमंद लड़कियों को पॉर्न वेबसाइट पर अंग प्रर्दशन की बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही थी. अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बुलाया जा रहा था. इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि इस धंधे के मुख्य सरगना  नीलेश गुप्‍ता की रशियन पत्‍नी के अकांउट से लड़कियों को पेमेंट दिया जाता था, जिसमें बिटकॉइन के जरिए लेनदेन होता था.


news image


वडोदरा शहर के डीसीपी संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस ने 30 बिटकॉइन वॉलेट और सवा करोड़ रुपये के करीब 9.45 बिटकॉइन जब्‍त किए हैं. इसके साथ ही कई लैपटॉप, वेबकैम भी बरामद किए. पुलिस की मानें तो इस सेक्‍स रैकेट में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी आपस में कड़ी तलाशी जा रही है. 


news image