सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
14-Sep-2020 09:33 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सुशासन की सरकार में बिहार में अपनी अस्मत लूटने पर न्याय के लिए थाने में पहुंची महिला को बैरगनिया थाना प्रभारी ने भगा दिया. एफआईएर दर्ज करने की जगह महिला को थाने से निकाल दिया गया.
पूरा मामला बैरगनिया के एक गांव का है. जहां एक महिला का नहाते हुए तत्कालीन वार्ड पार्षद के भाई दुर्गा महतो ने 5 वर्ष पूर्व चुपके से वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार महिला का रेप किया. महिला जब न्याय के लिए थाने पहुंची तो एफआई करने के बजाय भगा दिया. बैरगनिया थाना प्रभारी अमिता कुमारी ने 13 दिन बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की. और पीड़ित महिला को थाने से डांट कर भगा भी दिया.
महिला न्याय की उम्मीद लिए डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के पास पहुंची. महिला ने एफआईआर के लिए दिए आवेदन में लिखा कि 5 वर्ष पूर्व जब अपने झोपड़ी नुमा घर में नहा रही थी इस दौरान गांव के ही दुर्गा महतो ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. 31-8- 2020 को भी युवक महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की. महिला चिल्लाने लगी तब महिला के पति ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर से किसी तरह भाग गया. अब महिला न्याय के लिए ठोकर खा रही है.