Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
24-Dec-2020 07:02 PM
DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने 3 कॉल गर्ल्स के साथ 4 लड़कों को पकड़ा है. जिस्मफरोशी के इस धंधे का पर्दाफाश होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो यह धंधा चलाती थी. पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
मामला बटाला के प्रेम नगर के मल्ली मोहल्ले का है. जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट संचालिका और आपत्तfजनक स्थिति में 5 लड़के और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कों को कॉल गर्ल के साथ गिरफ्तार किया.
पुलिस की छापेमारी के बाद मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरेआम चल रहे इस देहव्यापार के इस धंधे की हम लोगों ने कई बार बटाला सिटी की महिला डीएसपी से शिकायत की थी. लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई. वहीं, बटाला थाना सिविल लाइन के एसएचओ अमोलक सिंह का कहना है कि वह पुलिस टीम के साथ काहनूवान रोड पर गश्त कर रहे थे तभी किसी ने सूचना दी कि मल्ली मोहल्ले के एक घर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है.
थानाध्यक्ष अमोलक सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने सेक्स रैकेट की संचालिका बलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं और युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.