ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा तीन हथियारबंद अपराधियों को, आर्म्स सप्लायर होने का है शक

30-Jan-2020 01:50 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है ।सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के रोकने पर ये बाइक सवार ये तीनों अपराधी भागने लगे। पुलिस ने तीनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।


डीएसपी गणपति ठाकुर ने बताया कि SHO सुधाकर कुमार अपनी टीम के साथ गश्ती में थे। उसी दरम्यान एसपी के आदेश पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान एक ब्लू रंग की बिना नम्बर की अपाची मोटर साइकिल पर तीन युवकों को देख कर पुलिस बल द्वारा चेकिंग करने का इशारा किया गया। पुलिस के इशारे के बाद बाईक पर सवार तीनों युवक भागने लगे जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया और तीनों की तलाशी ली गई।  तीनों युवकों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है।


डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान युवकों के पास से मोबाइल नंबर की जांच करने पर आर्म्स सप्लायर होने का शक है, जिसकी अनुसंधान की जा रही है।  गिरफ्तार युवकों में मो. जिब्राइल, मो. रहमान और मो.मासूम शामिल है। गिरफ्तार तीनों युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।फिलहाल तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।