राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
22-Aug-2020 09:53 PM
CHANDIGARH: इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. नशे की हालत में महिलाओं के साथ बदतमीजी करने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आईजी के ऊपर एक घर में घुसकर लड़की मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आईजी को गिरफ्तार कर उनके पूछताछ शुरू कर दी.
मामला हरियाणा का है. जहां महिला के साथ की बदतमीजी और एक व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा करने के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने आईजी हेमंत कलसन को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि गिरफ्तार आईजी हेमंत कलसन का विवादों से पुराना नाता रहा है. अप्रैल 2019 में तमिलनाडु के अरियालुर में गेस्ट हाउस के बाहर एक कांस्टेबल के सेमी-ऑटोमैटिक गन से हवा में फायरिंग करने के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया था जबकि सिंतबर 2018 में एक रोड रेज में राहगीरों ने उन पर हमला किया था.

पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन को पंचकुला जिले में घर में जबरदस्ती घुसकर दो महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है. पहली घटना में एक महिला का कलसन पर आरोप है कि उन्होंने घर में जबरदस्ती घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की. इसके अलावा दूसरी घटना में एक आदमी ने अपनी शिकायत में कहा कि कलसन ने कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और गोली मारने की धमकी भी दी.
