बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Mar-2020 02:32 PM
DESK : सेक्स रैकेट के मामले का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्म की मंडी में अपना जाल बिछाकर देह व्यापार के धंधे एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने होटल के बंद कमरे से 4 लड़कियों के साथ 5 कस्टमर्स को अरेस्ट किया है. गिरफ्त लड़कियों और कस्टमर्स से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस पूरे गिरोह के बारे में छानबीन कर रही है.
इस इलाके में जब रेड मारा गया तो पुलिसवाले भी दंग रह गए. घटना एमपी के ग्वालियर शहर की है. जहां दीनदयाल नगर के चावला मार्केट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब होटल में रेड मारा तो एक कमरे में ये सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दीनदयाल नगर के चावला मार्केट में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है. यहां पर बाहर से लड़कियां बुलाई जाती है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी निगाह रखनी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली.
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाये हुई थी. पुलिस ने एक कांस्टेबल को फर्जी ग्राहक बना कर वहां भेजा और मोल भाव तय होने के बाद एक कॉल गर्ल को लेकर वह कमरे में चला गया. उसके बाद कस्टमर बने कांस्टेबल का इशारा मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की. जिसके बाद मौके से 4 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ दबोचा गया. पुलिस ने बताया कि कई दिनों से इस जगह पर सेक्स का धंधा चल रहा था. गिरफ्त आरोपियों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है.