ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, कॉल गर्ल के साथ बिजनेसमैन मना रहे थे रंगरेलियां, अंतरंग अवस्था में पकड़े गए

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, कॉल गर्ल के साथ बिजनेसमैन मना रहे थे रंगरेलियां, अंतरंग अवस्था में पकड़े गए

28-Dec-2020 10:29 AM

DESK :  पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. होटल के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 2 कॉल गर्ल को कस्टमर के साथ पकड़ा है, जो बिजनेसमैन बताये जा रहे हैं. पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.


मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है. जहां सुशांत गोल्फ सिटी के पास एक छोटे से होटल में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि कई दिनों से इस होटल में लड़कियों के साथ लड़के आते रहते थें. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए होटल के बंद कमरे से अंतरंग अवस्था में 2 कॉल गर्ल को पकड़ा, जो बिजनेसमैन के साथ थीं. 


इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से एफआईआर दर्ज की है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को पता चला कि कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस बारे में सूचना दी थी. हिरासत में ली गई एक लड़की दिल्ली और दूसरी लखनऊ की है. 


पुलिस का कहना है कि पकड़े गये युवक के तार कुछ दिन पहले विभूतिखंड में पकड़े गये सेक्स रैकेट से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इस बारे में पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा कि एक लड़की लखनऊ के ही एक स्पा सेंटर में काम करती थी. कुछ दिन से वह यहां आने लगी थी. इस रैकेट के मुख्य संचालक तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है.