Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
02-Jul-2020 06:11 PM
DESK : पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. जिस्म व्यापार में शामिल 7 लड़कियों को होटल के कमरे से पकड़ा गया है, जो बंद कमरे में कस्टमर के साथ थीं. इसके साथ-साथ पुलिस ने 12 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्त सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.
मामला सुखेर और गोवर्धनविलास थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने ताबड़तोड़ 3 होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार के काले कारोबार में शामिल 7 लड़कियों और होटल संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके साथ शराब की बोतल भी जब्त की गई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक जिस्मफरोशी के काले कारोबार की शिकायत पर एसपी कैलाशचन्द्र बिश्नोई के निर्देशन में एएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने डीएसपी चेतना भाटी, डीएसपी सुधा पालावत और डीएसपी प्रेम धनडे के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया. इस टीम ने सुखेर और गोवर्धन विलास थाना इलाको में स्थित होटल पर छापा मार इस कारोबार का खुलासा किया.
डीएसपी चेतना भाटी के नेतृत्व में सुखेर थाना क्षेत्र के गोगुन्दा रोड स्थित होटल रामलखन में छापा मारा गया. जहां पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड और असम से देह व्यापार के लिए आई 4 युवतियों को गिरफ्तार किया. साथ ही, होटल संचालक ओम प्रकाश सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं, पुलिस की दूसरी कार्रवाई डीएसपी सुधा पालावत नेतृत्व में सुखेर थाना इलाके में ही की गई. जहां पुलिस ने होटल रॉयल्टी से उज्बेकिस्तान की लड़की को देह व्यापार में लिप्त पाया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने गौरव जेठानी, आयुष जैन और विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया है.
देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की तीसरी कार्रवाई डीएसपी प्रेम धनन्दे के नेतृत्व में शहर के गोवर्धन विलास थाना इलाके में हुई. जहां, पुलिस ने बलीचा रोड पर ओयो (OYO) द्वारा संचालित होटल टर्बो होटल में छापा मारा और यहां से दो लड़कियों को पकड़ा है. इस होटल में विनय थरोदा, दशरथ थरोदा चंद्रशेखर, ओमप्रकाश जैन और अजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है. टर्बो होटल से शराब भी मिली है. ऐसे में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई है.