ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पुलिस ने फाड़े केजरीवाल के पोस्टर, PM मोदी के बैनर लगाए, दिल्ली के...

पुलिस ने फाड़े केजरीवाल के पोस्टर, PM मोदी के बैनर लगाए, दिल्ली के मंत्री का आरोप

24-Jul-2022 03:33 PM

DESK : दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल (LG) के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में पीएम मोदी के पोस्टर लगाए जाने के आरोप लगाए हैं. केजरीवाल सरकार का आरोप है कि वन महोत्सव को लेकर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन पीएम मोदी के पोस्टर लगाए गए. 


दरअसल, दिल्ली सरकार का 'वन महोत्सव' कार्यक्रम था, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल और LG वीके सक्सेना को शामिल होना था. लेकिन, कार्यक्रम से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बड़ा आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर फाड़े गए.


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हम झगड़ा नहीं चाहते हैं. सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बनाया गया. इसलिए सीएम और मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा रहा हूँ. PMO के निर्देश पर दिल्ली सरकार के आयोजन में पुलिस भेजी गई. पुलिस ने स्टेज कब्जे में लिया और कार्यक्रम के बैनर की जगह पीएम मोदी की फ़ोटो वाला बैनर लगाए गए और कहा कि इसको हटाया तो कार्रवाई होगी.


बता दें कि दिल्ली में 11 जुलाई ही से वन महोत्सव चल रहा था, इसके तहत दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा था. आज वन महोत्सव कार्यक्रम का समापन था. इस मौके पर असोला भाटी में एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री दोनों को शामिल होना था. गोपाल राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पहले का बैनर फाड़े गये और मीडिया को दिखाया गया.