ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 लड़कियों समेत 8 लोग पकड़े गए

08-Aug-2020 10:10 AM

DESK : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच सेक्स के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने एक लॉज में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस की तरफ से की गई छापेमारी में 5 लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का है जहां दारागंज थाना इलाके में लॉज के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली जिसके बाद रात के वक्त छापेमारी की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने 5 लड़कियों को लॉज से हिरासत में लिया। इसके अलावा तीन पुरुष भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने पकड़ा है। थाने ले जाकर सब से पूछताछ की गई है। 


सेक्स रैकेट मैं शामिल लड़कियों और पुरुषों से जो पूछताछ की गई है उसके बाद दिया खुलासा हुआ है कि 5 में से तीन लड़कियां करेली इलाके की है, एक खुल्दाबाद और एक महिला नैनी की रहने वाली है। पुलिस ने दारागंज के इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले बृजेंद्र कुमार और राधा नगर के रहने वाले राजेंद्र कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावे कोतवाली इलाके के रहने वाले रमेश भारतीय को भी पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।