मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Oct-2020 03:29 PM
By Badal
PATNA : पटनासिटी में इन दिनों अपराधियों ने अपराध का साम्राज्य कायम कर रखा था. आये दिन हत्या, लूट, चोरी की घटना ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया था. लेकिन पुलिस भी उतनी ही सफलता के साथ अपराधियों को पकड़ने में भी कामयाब हो रही है.
ताज़ा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली का है जहां दीदारगंज थाने की पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. मामले में दीदारगंज थानेदार ने बताया कि सभी लुटेरे महुली में लूट की योजना बना रहे थे तभी गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी अपराधियों को पकड़ लिया. इन सभी के पास से एक देशी कट्टा,और तीन कारतूस भी बरामद हुआ है.
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एक डकैती की भी घटना घटी थी जिसमें दो मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किये गए हैं और इस कांड में भी इन्हीं सब की संलिप्तता थी. बाकी तीन और अपराधी छापेमारी के दौरान भाग निकले जिनकी धड़पकड़ के लिए छापेमारी जारी है. वहीं लूट की एक अन्य मामले में भी बायपास थाना की पुलिस ने दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है.