ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं भोजपुरी हीरोइन, कोरोना काल में नहीं मिल रहा था दूसरा काम

01-May-2021 03:45 PM

DESK : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. बिहार समेत कई राज्यों में कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया गया है. ऐसे में कई लोगों के काम भी बंद पड़े हैं. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका भारी असर पड़ा है. इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है. दरअसल सेक्स रैकेट के धंधे में भोजपुरी की हीरोइन को पुलिस ने पकड़ा है, जिसके काम बंद हो जाने के कारण ये रास्ता अपनाया. 


मामला मुंबई का है. जहां भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली हीरोइन को सेक्स रैकेट के धंधे में गिरफ्तार किया गया है. मीरा भयंदर वसई विरार कमिश्नर सर्कल 1 के डीसीपी अमित काले के मुताबिक कोरोना काल में काम बंद हो जाने के कारण कुछ दलाल लड़कियों को इस गलत धंधे में लेकर आये थे. पुलिस को इसकी सूचना मिल रही थी. लॉकडाउन के कारण  भोजपुरी फिल्मों या वेब सीरीज में काम करने वाली हीरोइनों के पास भी नौकरी नहीं थी. इसलिए दलाल उन्हें भी वेश्यावृति के धंधे में लेकर आये. 


news image


डीसीपी अमित काले ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने सेक्स रैकेट के अड्डे पर छापेमारी कर कुछ लोगों के साथ 5 लड़कियों को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि इसमें दलाल भी शामिल थे. पकड़ने के बाद हालांकि पुलिस ने सभी 5 लड़कियों को छोड़ दिया. इसमें भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली हीरोइन भी शामिल थीं.


news image


पुलिस के मुताबिक कुछ दलाल इस बात का फायदा उठा रहे हैं कि भोजपुरी फिल्मों या वेब सीरीज में काम करने वाली युवतियों के पास नौकरी नहीं है. पैसे के लालच में युवाओं को वेश्यावृत्ति का लालच दिया जा रहा था. 


news image


बताया जा रहा है कि जब पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तो पुलिस फर्जी ग्राहक बनकर गई और लड़कियों की मांग की. वहां मौजूद दलाल पांच अन्य लोगों के साथ मीरा रोड पर एसके स्टोन के पास एक लॉज में ले गया. इस दौरान डीसीपी अमित काले की टीम ने जाल बिछाया और लड़कियों के साथ दो दलालों को पकड़ लिया. आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पांच पीड़ित लड़कियों को रिहा कर दिया गया है. 


news image


गौरतलब हो कि इससे पहले सांगली जिले के अटपडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को कुछ महीने पहले सेक्स रैकेट में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया था. सांगली शहर के पास करनाल रोड पर होटल रणवीर में हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति से इनकार किया गया था.


news image


छापेमारी के दौरान एक पुलिस निरीक्षक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो लड़कियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था.