राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
26-Aug-2020 03:42 PM
DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 4 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन लड़कियों के साथ 3 लड़के भी पकड़े गए हैं. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. गिरफ्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
मामला चिमनगंज थाना इलाके के आगर रोड स्थित गायत्री नगर की है. जहां पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. इस सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पुलिस को दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए मौके से 4 लड़कियों को 3 लड़के के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की कार्रवाई से इस इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
चिमनगंज पुलिस ने गायत्री नगर स्थित घर में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान देवास की रेलवे कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र बेलिया के बेटे रवि, गब्बा जी कटारिया के बेटे सूरज और रामेश्वर आंजना के बेटे रविंद्र को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है.
पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से गायत्री नगर में किराए के मकान में रहकर मोना नामक महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी. लोगों को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से कस्टमर को महिला और लड़कियों के फोटो पहुंचाए जाते थे. जिसके बाद कीमत तय होती थी.
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आगर रोड स्थित गायत्री नगर में लोगों की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई की गई. जिसमें 4 लड़कियों को 3 लड़कों के साथ पकड़ा गया है. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चिमनगंज थाने पर लेकर आई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का प्रकरण दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई महिलाएं उज्जैन के आसपास की रहने वाली है.