ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पुलिस लाइन में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी, दो अफसरों ने मेडिकल के नाम पर अकेले में किया तंग

11-Aug-2021 03:35 PM

DESK : पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़ी हुई हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक महिला सिपाही ने पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ छेड़खानी करने की शिकायत की है. पुलिस लाइन में तैनात दो पदाधिकारियों ने महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की है. 


इस गंभीर मामले की जानकारी होने के बावजूद भी सीनियर अधिकारियों की ओर से एक्शन नहीं लिए जाने के बाद कोर्ट ने इस मामले में मुकदमे का आदेश दे दिया है. मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है. यहां एक महिला सिपाही के साथ अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस लाइन में तैनात दो अफसरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 


news image


पीड़ित महिला सिपाही के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले एक महिला सिपाही ने पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी दिनेश और सतेंद्र के खिलाफ शिकायत की थी. महिला सिपाही का आरोप था कि मेडिकल जमा कराने के नाम पर उसके साथ अभद्रता की गई.


news image


बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने थाना सदर बाजार और एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. महिला सिपाही ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर कार्रवाई की मांग की थी. सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया है.