ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, गवर्नर से CBI...

पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, गवर्नर से CBI जांच की मांग

14-Jul-2023 06:01 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ शुक्रवार को बीजेपी राजभवन मार्च किया। राजभवन मार्च करते हुए बीजेपी समेत एनडीए गठबंधन के तमाम दलों के नेता राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर मुलाकात की। एनडीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआई से कराने की मांग की है।


दरअसल, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख सरकारी नौकरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। गांधी मैदान से यह मार्च जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचा पुलिस ने मार्च को रोक दिया। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बीजेपी ने दावा किया है कि पुलिस की लाठीचार्ज से उनके एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है जबकि दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।


पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ शुक्रवार को बीजेपी ने राजभवन मार्च किया। इस मार्च में जीतन राम मांझी के अलावे राष्ट्रीय लोजपा की तरफ से सांसद प्रिंस राज भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से मिलकर उन्हें बिहार के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी। एनडीए नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि पुलिस लाठीचार्ज की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआई से कराई जाए। जिसपर राज्यपाल ने एनडीए नेताओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


news image


news image


news image