मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-May-2023 08:05 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में पुलिस ने शराब के धंधेबाज को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में परासी पुलिस और एलटीएफ की मदद परासी के लक्ष्मणपुर बाथे सोनटीय इलाके में छापेमारी की गयी थी। इस दौरान एक शराब कारोबारी को देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि एलटीएफ के प्रभारी अर्जुन प्रसाद एवं परासी थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक मंगल सिंह के द्वारा परासी के लक्ष्मणपुर बाथे सोन तटीय इलाके में छापेमारी की गयी जहां एक शराब बनाने के धंधे में जुड़े कारोबारी के यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हाथ में लिए देसी कट्टा को लहराते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए पुलिस को रुक जाने के लिए बोलने लगा लेकिन छापेमारी टीम में शामिल जबांज सिपाहियों ने सतर्कता एवं निडरता दिखाते हुए उस शराब तस्कर को एक देसी हथियार के साथ धड़ दबोचा।
जिसके बाद शराब निर्माण स्थल की तलाशी ली गयी तो इस दौरान प्लास्टिक के पॉलिथीन में रखे करीब 3 लीटर देसी शराब और जमीन में गड़ा हुआ 2000 लीटर जावा महूआ बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब के कारोबारी दिना चौधरी पिता फेकन चौधरी ग्राम लोदीपुर थाना सहार जिला भोजपुर का रहने वाला है| फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।