RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
28-Feb-2024 02:20 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस को चकमा देकर दो कुख्यात बदमाश फरार हो गए हैं। भारी मशक्कत के बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस क नाकामी के कारण दोनों चकमा देकर फरार हो गए और बिहार पुलिस के जवान मुंह ताकते रह गए। दोनों शातिर बदमाश जिले के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल हैं।
दरअसल, जिले के टॉप टेन कुख्यात अपराधियों के लिस्ट में शामिल दो अपराधियों को बिहार एसटीएफ की टीम ने साहेबगंज थाना क्षेत्र से दबोचा था। पूछताछ के बाद दोनों अपराधी को एसटीएफ की टीम ने साहेबगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों के पास से पुलिस की टीम ने एक बाइक और हथियार को जब्त किया है। बुधवार की सुबह-सुबह दोनों अपराधी विवेक कुमार और विक्की कुमार के द्वारा थाना के चौकीदार के साथ धक्का मुक्की की गई जिसमें चौकीदार घायल भी हो गया और बड़े आराम से दोनों भाग निकले।
थाना से दो अपराधियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन सरैया थाना पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़े गए दो कुख्यात बदमाश पुलिस टीम के साथ मारपीट धक्का मुक्की कर भाग गए हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।