बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Apr-2023 05:13 PM
By First Bihar
PATNA: 19 साल से फरार कुख्यात महादेव गोप को बिहार एसटीएफ ने पीरबहोर थाना क्षेत्र से दबोचा है। 2004 में महादेव गोप पीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लंबे अर्से से पुलिस को महादेव गोप की तलाश थी। आखिरकार 19 साल बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महादेव गोप नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी इलाके का रहने वाला है। 2004 में डकैती के मामले में महादेव गोप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था। जेल जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी फिर उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह पीएमसीएच से फरार हो गया।
जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी लेकिन महादेव गोप 19 साल तक पुलिस के हाथ ही नहीं आया। वह पटना में ही छिपा हुआ था लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 2004 से लगातार पुलिस को महादेव गोप की एसटीएफ को तलाश थी। पीरबहोर थाना इलाके से एसटीएफ ने महादेव गोप को गिरफ्तार कर लिया।