मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-May-2023 07:19 AM
By First Bihar
KISHANGANJ : लोगों को किसी तरह की कोई कानूनन समस्या होती है या कानून से किसी तरह की मदद लेनी होती है तो वो सीधे अपनी फरियाद लेकर पुलिस मक्का में के पास जाते हैं। लेकिन जब लोगों की मदद को तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मी ही गलत और घिनौना बर्ताव करने लगे तो मामला फिर कुछ और हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के किशनगंज से निकलकर सामने आया है। जहां एक थानेदार ने यूपी की महिला को बंधक बनाकर उसके साथ 8 दिनों तक गलत काम किया है। इतना ही नहीं इस थानेदार ने महिला से मोटी रकम लेकर उसे वापस छोड़ा है।
दरअसल किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला द्वारा थाना परिसर में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ 8 दिनों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। एसपी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया तारीख का आदेश जारी कर दिया है। नीरज कुमार निराला मधेपुरा के मूल निवासी हैं और 5 साल से किशनगंज जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। टेढ़ागाछ में इनकी पोस्टिंग 6 महीने पहले हुई थी।
बताया जा रहा है कि,टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर आरोप लगाने वाली महिला का मायके उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला के बालापुर थाना में है। वह कुछ दिन ट्रेन से पूर्व बिहार आयी थीं। उसी दौरान एक शिकायत लेकर वह थाने पहुंची, जहां उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का आरोप है थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक थाना में बंधक बनाकर रेप किया।
इस घटना को लेकर खुद महिला ने बताया कि, वह एक माह पूर्व अपने पति के घर का पता लगाने फरियाद लेकर टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। थाना में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के पास महिला ने फरियाद लगायी। इसके बाद टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष ने डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव को बुलाया। थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक महिला का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला के पति को थाना बुलाया गया और मुखिया प्रतिनिधि की मिलीभगत से महिला से दो लाख रुपये लेकर महिला को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित महिला को ट्रेन में चढ़ा कर वापस उसके घर उत्तर प्रदेश भेज दिया। उस वक्त डर व दहशत से उसने पति या ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, बाद में घर वालों के तरफ से समझाने पर अब उसने शिकायत दर्ज कराई है।
इधर, थानाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। इसके साथ टेढ़ागाछ के डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर एफआईआर हुई है। मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज को निलंबित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होते ही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष फरार हो गए। आरोपी थानाध्यक्ष 2009 बैच के दारोगा हैं।