ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

पुलिस की वर्दी में ATM लूटने पहुंचे क्रिमिनल, 56 लाख लूटने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग

14-Aug-2020 01:48 PM

By Pranay Raj

NALANDA : बिहार में कोरोना काल में भी आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. आये दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों में अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां एक बड़ी लूट की कोशिश नाकाम हो गई है. पुलिस की वर्दी में रुपये लूटने पहुंचे अपराधी फरार हो गए हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना इलाके की है. यहां एचडीएफसी बैंक रामचन्द्रपुर शाखा की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबतोड़ फायरिंग कर रुपये लूटने की कोशिश की है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक सीएमएस कर्मी बैंक से रुपए लेकर एटीएम में लोड करने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस की वर्दी में पहुंचे अपराधियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि सीएमएस कर्मी बैंक से 56 लाख रुपये लेकर एटीएम में लोड करने जा रहे थे. हालाँकि उनकी सूझबूझ से एक बड़ी लूट के मंसूबे पर पानी फिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.