मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jun-2024 07:37 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है यह मुंगेर की घटना से पता चलता है। जहां हत्या की नीयत से एक युवक का अपहरण अपराधी कर रहे थे तभी ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गयी। पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा और युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल और खोखा बरामद किया गया है। वही अन्य अपराधियों को खदेड़े जाने के क्रम में पुलिस पर भी फायरिंग की गयी।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाजार से एक युवक को पांच की संख्या में अपराधी पिस्तौल के बल पर अपहरण कर टोटो गाड़ी पर बैठाकर मारने की नियत से ले जा रहे युवक को जहां पुलिस ने मुक्त करवाया तो वहीं भागते हुए अपराधी में से दो अपराधी को बरियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि एक युवक को पिस्टल की नोंक पर गाड़ी पर जबरदस्ती बैठाकर कुछ अपराधी खड़गपुर रोड की दिशा में भाग रहा है। सूचना पर बरियारपुर पुलिस ने त्वरित कारवाई हुए अपराधी का पीछा करना शुरू किया। जिसे सोती पुल के समीप भाग रहे अपराधियों में से दो अपराधी पड़िया निवासी गोलू कुमार उर्फ निशांत कुमार एवं प्रेम कुमार को एक पिस्टल एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पिस्टल एवं खोखा गोलू कुमार के पास से बरामद हुआ एवं अन्य तीन अपराधी भागने में सफल रहे अपराधी भागने के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग किया था अपहृत युवक पड़िया निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र आतिश कुमार को घायल अवस्था में बरामद कर लिया गया जिसे चिकित्सा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया पुलिस पर फायरिंग के आरोप में पुलिस के तरफ से अपराधियोंके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है । घटना के संबंध में बताया की आतिश के मामा की बाइक गोलू से हल्का सा सट गया था जिसमे मामा और अपराधी गोलू के बीच काफी लड़ाई हुई थी और इसी का बदला लेने के लिए गोलू ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और हत्या का प्लान बनाया लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण सारा प्लान बिगड़ गया।