ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / पुलिस की तत्परता से ATM लूट की वारदात होने से बची, 28 लाख...

पुलिस की तत्परता से ATM लूट की वारदात होने से बची, 28 लाख कैश लूटने की थी योजना, स्कॉर्पियो छोड़कर भागे अपराधी

28-Nov-2023 07:35 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस की तत्परता से एटीएम लूट की वारदात होने से बच गयी। एटीएम में 28 लाख कैश था जिसे लूटने के लिए स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपराधी आए हुए थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो को पुलिस ने पकड़ लिया वही पुलिस को देख अपराधी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने स्कॉर्पियो से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला घैलाढ ओपी क्षेत्र का है।


घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 27 नवम्बर की देर रात करीब 02:40 बजे घैलाढ ओपी के पास स्टेट बैंक के एटीएम को लूटने के लिए अपराधी आए थे। तभी घैलाढ ओपी अध्यक्ष को यह सूचना मिली की कुछ अपराधी ATM को गैस कटर से काटने और उसमें रखे 28 लाख रुपये लूटने निकले हैं। सूचना मिलते ही हरकत में आई घैलाढ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। 


पुलिस को आते देख वहां मौजूद अपराधी स्कॉर्पियो लेकर भाग निकले। जिसकी सूचना घैलाढ थाने की पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को दी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आस पास के सभी थाना एवं ओपी अध्यक्ष को सघन वाहन चेकिंग चलाने का आदेश दिया। घैलाढ थाने की गश्ती टीम को देखकर स्कॉर्पियो में सवार अपराधी वापस गढ़िया के तरफ भागने लगे। गढ़िया में ठाकुरबाड़ी के पास स्कॉर्पियो लगाकर अपराधी वहां से भाग निकले। 


बैंक कर्मी CMS Agency Custodian से पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि एटीएम में इकतीस लाख रूपया डाला गया था जिसे वर्तमान में जॉच के दौरान के दौरान अट्ठाईस लाख रूपया पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की तत्परता से अट्ठाईस लाख रूपये लूट की घटना होने से बच गयी। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।