ब्रेकिंग न्यूज़

Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया

पूर्व कानून मंत्री की ताज़ा तस्वीर आई सामने, दशहरे के दिन अपने इलाके में घूमते दिखे कार्तिकेय कुमार, पुलिस को भनक तक नहीं

पूर्व कानून मंत्री की ताज़ा तस्वीर आई सामने, दशहरे के दिन अपने इलाके में घूमते दिखे कार्तिकेय कुमार, पुलिस को भनक तक नहीं

08-Oct-2022 08:55 AM

PATNA : बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार कानून की नज़रों से फरार हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कार्तिकेय कुमार पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। लेकिन कार्तिकेय कुमार की एक तस्वीर सामने आई है, जिससे पता चलता है कि हकीकत कुछ और ही है। 





पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह दशहरे के दिन मोकामा में घूमते पाए गए हैं। इस दिन की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन पर बड़ा सवाल उठने लगा है। दशमी के दिन कार्तिकेय सिंह मोकामा में घूम रहे थे। दरअसल, कार्तिकेय कुमार पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी नीलम देवी के साथ उनके काफिले में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वे मंदिर में दर्शन करने गए थे। 




हैरानी की बात तो ये है कि कार्तिकेय कुमार खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन मोकामा थाना की पुलिस और पटना पुलिस का कहना है कि हम लगातार छापेमारी कर रहे हैं लेकिन कार्तिकेय सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पूर्व मंत्री की ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।