बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
01-Aug-2023 10:09 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: 26 जुलाई को पूजा प्रिया किन्नर की चाकू गोदकर हत्या की गयी थी। घटना के पांच दिन हो गये हैं लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर किन्नर समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। अपने साथी किन्नर के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भारी संख्या किन्नर थाने पहुंचे। और थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।
इस दौरान किन्नरों ने नग्न होकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने श्रीपुर ओपी परिसर में घंटो बवाल काटा। हंगामा-प्रदर्शन कर रही किन्नरों का कहना था कि घटना के पांच दिन हो गये हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आज पूजा प्रिया उनके साथ नहीं है। वो ऑर्केस्ट्रा संचालक थी जिसकी 26 जुलाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी।
उन लोगों ने पुलिस से मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साएं किन्नरों ने आज थाना परिसर में जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इन लोगों को शांत कराया। पुलिस ने किन्नरों को कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।