अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन
11-Sep-2023 08:42 AM
By First Bihar
PATNA : 22 अगस्त को देर रात रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी दी गई। पारस के सरकारी आवास के टेलीफोन पर एक व्यक्ति द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस युवक ने हाजीपुर संसदीय सीट को लेकर उन्हें धमकी दी। इसके बाद इस मामले में पशुपति पारस ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री को धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज होने पर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना की पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार युवक ने यह स्वीकार किया है कि उसके तरफ से ही फोन कर केंद्रीय मंत्री को धमकी दी गई थी। हुआ पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच चल रहे हैं मनमुटाव को लेकर काफी नाराज था और इसी नाराजगी की वजह से उसने केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।
इस युवक ने बताया कि वह नशे के हालात में था और नशे की हालत में उसने गूगल के जरिए केंद्रीय मंत्री का नंबर ढूंढ कर उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी और हाजीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ने का भी बात कर डाली। इतना ही नहीं इस युवक ने पशुपति पारस मुर्दाबाद और चिराग पासवान जिंदाबाद का नारा भी लगाया। हालांकि युवक से पुलिस बार-बार पूछ दे रही कि वह किसके कहने पर ऐसा काम किया लेकिन युवक ने किसी का नाम नहीं लिया और वह कहता रहा कि उसने खुद की मर्जी से फोन किया था।
मालूम हो कि, इससे पहले पारस ने कहा था कि पार्टी टूटने के बाद उनके ऊपर दो बार हमला हो चुका है।पहली दफा जब केंद्र में मंत्री बनाकर हाजीपुर गए तो उस समय भी उन पर हमला हुआ। उसके बाद मोकामा में बाबा चौहरमल मेला में जाने के उपरांत वहां भी उन पर हमला किया गया। इसके बाद अब इस युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
उधर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के कई नेता के तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख पशुपति पारस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थी। इसके साथ ही धमकी देने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने अब धमकी देने वाली युवक को गिरफ्तार कर लिया है।