ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

पुलिस की गिरफ्त में आया पटना का शातिर बालू माफिया, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

18-Dec-2022 04:14 PM

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बिहार एसटीएफ और दानापुर की पुलिस ने छापेमारी कर बालू माफिया सह उप प्रमुख शंभू राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शंभू राय के खिलाफ पटना और सारण में कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से दानापुर और सारण के अवैध बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। शंभू राय की गिरफ्तारी के बाद पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों दानापुर पहुंचे और उससे पूछताछ की।


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शंभू राय दानापुर के अकीलपुर का रहने वाला है। शंभू राय के खिलाफ पटना के साथ साथ सारण के कई थानों में मामले दर्ज हैं। मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शंभू राय एक बालू माफिया है और बालू के अवैध कारोबार में लंबे समय से जुड़ा है। शंभू राय के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है, हत्या के मामले में शंभू राय पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी।


एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शंभू राय अपने साथियों के साथ दानापुर पहुंचा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाकर बालू माफिया शंभू राय को धर दबोचा। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शंभू राय के पास से हथियार भी बरामद किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।