LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
31-Aug-2021 11:43 AM
DESK : पुलिस की धमकी से डरकर एक नाबालिग लड़की के जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता का आरोप है कि थानेदार ने उसके साथ गंदी हरकत की है. इतना ही नहीं बीते कई दिनों से उसे फ़ोन कर थाना बुलाकर उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था. इसी से आहत लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 14 साल की नाबालिग ने जहर खा लिया. उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली किशोरी की मां ने थानेदार पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि थानेदार कई दिन से बेटी को फोन कर थाने बुला रहा था. रविवार को ही बेटी थाने गई थी जहां थानेदार ने उसके साथ अभद्रता की.
पीड़िता की मां का आरोप है कि थानेदार ने बेटी के साथ ऐसी हरकत कर दी कि उसने घर आकर जहर खा लिया. इस मामले पर पुलिस अधिकारी अब सफाई दे रहे हैं कि लड़की से थाने में सीसीटीवी के सामने पूछताछ की गई थी.
किशोरी की मां ने राजपुर थाने के थानेदार विनोद पर कई दिन से अपनी लड़की को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि वे उसे थाने बुलाकर अकेले में पूछताछ करते थे. रविवार को थानेदार ने लड़की का मोबाइल मांगा. लड़की ने नहीं दिया तो थानेदार ने उसका कॉलर पकड़कर उससे छिन लिया.
मां के मुताबिक किशोरी ने थाने से घर आकर जहर खा लिया. वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि 24 घंटे से बच्ची की बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई है. कानपुर देहात के एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा है कि लड़की को एक सैनिक की पत्नी की फेसबुक आईडी की जांच के मामले में थाने बुलाया गया था. उसके साथ लेडीज सिपाही के सामने पूछताछ हुई. उससे फोन मांगा गया था लेकिन जब उसने फोन नहीं दिया तो उसे घर भेज दिया गया था.
उन्होंने कहा कि शाम में पता चला कि उसने जहर खा लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले की जांच कराई जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इधर कानपुर शहर के हैलट अस्पताल में भर्ती लड़की को वेंटिलेटर पर रखा गया है.