EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
08-Apr-2023 10:22 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। इन वजहों से अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रसाशन की टीम भी काफी अलर्ट मोड पर रहती है। राज्य के अंदर अक्सर शराब का अवैध कारोबारियों को अरेस्ट करने को लेकर रेड भी की जाती है और इस दौरान कभी - कभी झड़प और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला की खबरें भी निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है जहां कार सवार शराब तस्करों ने होमगार्ड जवान कोबुरी तरह से रौंद डाला है।
दरसअल, भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से शराब लेकर जा रहे हुंडई कार सवार शराब तस्करों ने थाने के होमगार्ड जवान कपिल कुमार को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल जवान को मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस को यह गुप्त सुचना मिली थी की एक व्हाइट रंग की हुंडई कार के जरिए अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। इस दौरान युवक कार लेकर भागने लगा, जिसकी सूचना लोदीपुर थाने को दी गई। लोदीपुर थाने के गेट पर वाहन जांच किया जाने लगा। इस दौरान कार सवार तस्कर थाने के होमगार्ड जवान कपिल को रौंदते हुए भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ लिया।
आपको बताते चलें कि, दोनों युवक गोड्डा से शराब लेकर आ रहा थे। इसकी डिलीवरी कहलगांव में होनी थी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि नवादा पुलिस कार सवार तस्करों का पीछा कर रही थी। वहीं भागने के दौरान तस्कारों ने होमगार्ड जवान को रौंद दिया। पुलिस ने कार से करीब 143 लीटर शराब बरामद किया है। इसमें दो युवक मधेपुरा के छोटु और सहरसा के आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।