ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पुलिस इंस्पेक्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में मची अफरा-तफरी

23-Jun-2021 10:06 AM

DESK : पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे तभी कुछ आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. 


घटना दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां जिले के कनीपोरा इलाके की है. मृतक पुलिस इंस्पेक्टर का नाम परवेज अहमद बताया जा रहा है. परवेज अहमद परीमपोरा थाने में सीआईडी के साथ काम कर रहे थे. नमाज पढ़कर लौटने के क्रम में कुछ आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया और उनपर तीन गोली चलाई गई. घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते हुए परवेज अहमद की मौत हो गई. 


आपको बता दें कि बीते सोमवार को ही शोपियां जिले में जैनापोरा के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं थी. हालांकि इस हमले में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि जैनापोरा शोपियां में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर उग्रवादियों ने हमला किया. बाद में सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. कुछ देर तक गोलीबारी जारी रहने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए.