कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
15-Jun-2022 08:39 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में पुलिस हिरासत में एटीएम ठग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि अफरोज को रिहा करने के एवज में पुलिस 5 लाख रुपये नजराना मांग रही थी जब इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया तब उन्होंने मिलकर अफरोज की हत्या कर दी।
बता दें कि एटीएम ठगी के मामले में पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र से अफरोज को लोगों ने पकड़ा था और पिटाई के बाद उसे बनमनखी पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम बरामद किया। पुलिस ने अफरोज को हिरासत में लिया लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उसे बनमनखी अनुमंडयी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन उसे निजी नर्सिंग में ले गये जहां इलाज के दौरान अफरोज ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साएं परिजनों ने इलाज में लापरवाही को लेकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लाख रूपये मांगे जाने की बाद दोहरायी।
बता दें कि मृतक अफरोज सरसी थाना अंतर्गत डुमरिया का रहने वाला था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जब बनमनखी पुलिस से पति को छोड़ने का अनुरोध किया तो पुलिस ने पांच लाख रुपया नजराना देने को कहा। इतना ही नहीं उसे पुलिस हिरासत में भी पीटा गया। मृतक की पत्नी ने चौकीदार सतन पर ज़हर की सुई देकर पति को मारने का आरोप लगाया है।
इधर मृतक की सास हफीजा खातून का कहना है कि पुलिस ने मेरे दामाद के इस कदर पीटा की वो बेहोश हो गया। सुबह तीन बजे उसके बीमार होने की सूचना दी गयी। मृतक के परिजन का कहना है कि दोस्त के कहने पर अफरोज घर से बाहर गया और उसी ने साजिश के तहत एटीएम देकर उसे फंसा दिया। हालांकि बनमनखी थाना पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने आरोपी को पकड़ा। उसके बाद उसे थाने के हवाले कर दिया। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।