ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / पुलिस कस्टडी से भागा चोर, कोरोना की जांच के लिए लाया गया था...

पुलिस कस्टडी से भागा चोर, कोरोना की जांच के लिए लाया गया था सदर अस्पताल, पुलिस महकमे में हड़कंप

27-Aug-2021 05:46 PM

By Chandan Kumar

SIWAN: सीवान सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोरोना की जांच कराने के दौरान एक चोर फरार हो गया। अस्पताल से चोर के भाग जाने से पुलिसकर्मियों को होश उड़ गये। दरअसल बड़हरिया थाने की पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसका नाम अजीत कुमार बताया जा रहा है। 


अजीत महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली टोला का रहने वाला है। 26 अगस्त को पुलिस ने बाइक चोरी के जुर्म में उसे धड़ दबोचा था। जेल भेजने से पहले शुक्रवार की दोपहर उसे ऑटों में लेकर पुलिसकर्मी कोविड टेस्ट कराने के लिए सदर अस्पताल लाए थे। लेकिन इस दौरान पुलिस को चकमा देकर चोर हथकड़ी और रस्सी समेत फरार हो गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। 


पुलिस कस्टडी में चोर के फरार होने की खबर आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना को जानने की कोशिश लोग कर रहे थे। वही पुलिस इसे लेकर काफी परेशान नजर आ रही थी। दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी से चोर के भाग जाने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई हैं। 


सीवान सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने की जिम्मेदारी बड़हरिया थाने के सिपाही रामचंद्र सिंह और चौकीदार रामचंद्र यादव को दी गयी थी। सिपाही रामचंद्र यादव ने बताया कि सिवान सदर अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर चोर हथकड़ी, रस्सी, डंडा सहित फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार चोर की गिरफ्तारी में जुट गयी है। 


news image