सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
21-Dec-2024 02:52 PM
By FIRST BIHAR
MUZAFFARPUR: नए साल के आगमन में मुश्किल से 10 दिन बचे हैं। नये साल के जश्न की तैयारी इन दिनों बिहार में जोर-शोर से हो रही है। वही बिना शराब के जश्न नहीं मनाने वाले लोगों का ख्याल शराब तस्कर रख रहे हैं। शराब के धंधेबाज आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपना दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप बिहार में मंगवा रहे हैं। कुछ तो इसे शराब ठिकाने लगा रहे हैं तो वही कुछ पकड़े भी जा रहे हैं।
बिहार में हर रोज किसी ना किसी जिले में शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं और भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद हो रहा है। इस बार बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। 20 दिसंबर शनिवार की सुबह पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी शराब की बड़ी खेप आलू में छिपाकर पंजाब से लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और शराब से भरे ट्रक को जब्त किया। जब्त शराब की कीमत 35 लाख रुपए आंकी जा रही है।
आलू के बोरे में शराब छिपाकर तस्कर पंजाब से बिहार ला रहे थे। जिसे मुजफ्फरपुर में नए साल के जश्न में खपाने का इरादा था। लेकिन पुलिस ने नए साल के जश्न और शराब पार्टी पर पानी फेर दिया। पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को बरामद किया हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने ट्रक से 750 ML के 387 कार्टून शराब जब्त किया है। शराब को आलू के बोरे के अंदर छिपाकर रखा गया था ताकि पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगे। लेकिन ट्रक चालक और तस्करों को यह पता नहीं था कि इस संबंध में किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी है। तभी तो पुलिस उत्तर प्रदेश से ट्रक को ट्रेस कर रही थी। जब ट्रक रेलवे क्रॉसिंग के पास रुकी तब पुलिस ने उसे घेर लिया और पुलिस को देखकर ड्राइवर और तस्कर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।