ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बेगूसराय पुलिस की दबंगई, दिव्यांग और मासूम को बेरहमी से पीटा

बेगूसराय पुलिस की दबंगई, दिव्यांग और मासूम को बेरहमी से पीटा

26-Jun-2019 06:15 PM

By 7

BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ बढ़ता अपराध थम नहीं रहा वहीं दूसरी ओर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां पुलिस के ऊपर दिव्यांग और मासूम को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है. हालांकि पुलिस इन आरोपों से साफ इनकार कर रही है. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के सुजा गांव की है. बताया जा रहा है कि सियाराम महतो के दिव्यांग बेटे राजा कुमार की पुलिस ने पिटाई की है. उसके साथ दो मासूम बच्चों को भी पीटा है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी नाथों महतों के साथ मारपीट हुई थी. दोनों तरफ से मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराया गया था. इसी मामले में पुलिस पूछताछ करने आई थी मगर दिव्यांग राजा और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना को लेकर पीड़ित राजा ने बताया कि शोर मचाने के बाद जब वहां ग्रामीण पहुंचे तब पुलिस ने उसे पीटना छोड़ दिया. गांव वालों में भी पुलिस के इस रवैये से काफी नाराजगी है. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से साफ मना कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट