ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / CSP संचालक से लूट का सीवान पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस के हत्थे...

CSP संचालक से लूट का सीवान पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे

04-Jul-2019 03:41 PM

By 7

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हाल ही में एक सीएसपी संचालक से हुए 8 लाख की लूट के मामले का खुलासा करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा गोली, एक स्कूटी और 1.5 लाख रुपए नगद बरामद किया है. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बलेथा गांव की है. जहां एक सीएसपी संचालक से करीब 8.5 लाख रुपये की लूट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 3 लुटेरों को धर दबोचा है. बीते 27 जून को मुफ्फसिल थाना इलाके के मर्दापुर के रहनेवाले तारकेश्वर सिंह 8.5 लाख रुपये लेकर कदम मोड़ स्थित अपने CSP सेंटर जा रहे थे तभी बलेथा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों रुपये लूट लिए थे. इस चर्चित लूटकांड का खुलासा करते हुए सीवान एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि इस वारदात को लेकर पुलिस ने एक एसआईटी गठित किया था. SIT टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट