ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / डांसर के साथ चल रही थी शराब पार्टी, बिन बुलाये मेहमान की जैसी...

डांसर के साथ चल रही थी शराब पार्टी, बिन बुलाये मेहमान की जैसी पहुंच गई पुलिस

09-Jul-2019 02:50 PM

By 7

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद नशे के शौकीन लोग छुप-छुपाकर पार्टियां कर ही लेते हैं। भभुआ में इसी तरह की पार्टी मना रहे लोगों को हवालात की सैर करनी पड़ी है। https://www.youtube.com/watch?v=fSCyczqhiSU कैमूर पुलिस ने भभुआ के एक लॉन में डांसर और शराब के साथ पार्टी मना रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में चूर एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में जमकर शराब परोसी जा रही थी और डांसर के साथ लोग जमकर ठुमके लगा रहे थे। डांसर और शराब के साथ जारी जश्न के बीच पुलिस बिन बुलाए मेहमान के तौर पर पहुंच गई और उसने पार्टी मना रहे लोगों का मिजाज बिगाड़ दिया। पुलिस ने इस शराब पार्टी में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लेने के साथ-साथ 10 बाइक, एक बोलेरो गाड़ी और 12 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।