ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / सामने आया पुलिस का बेरहम चेहरा, आंदोलन कर रही महिलाओं को दौड़ा- दौड़ाकर...

सामने आया पुलिस का बेरहम चेहरा, आंदोलन कर रही महिलाओं को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा; ताबड़तोड़ बरसाए डंडे

12-Mar-2024 11:17 AM

By First Bihar

DHANBAD: धनबाद के पुटकी भागाबांध 17 नम्बर में आउटसोर्सिंग कंपनी में महिला समिति द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर टेंट लगाकर शांति पूर्वक धरना देने पहुची थीं। इसी बीच दर्जनों अज्ञात लोगो ने धरनास्थल के पास बम और फायरिंग कर दिया था। इसके बाद करीब एक दर्जन गाडियों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गयाथा। इसकी सूचना पुलिस को दिया गया मौके पर पुलिस पहुचकर धरना दे रही महिलाओं के ऊपर लाठी चार्ज करते हुए भद्दी भद्दी गली के साथ पिटाई करने लगा।


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों महिला समिति द्वारा जिला प्रशाशन को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया था कि बीसीसीएल द्वारा लीज पर दी गई इगलदीप इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्खनन कार्य करने के लिए दिया गया हैं, जिसमे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। जिस तरह से कंपनी द्वारा अंडर ग्राउंड माइनिंग में पानी की निकासी कर रहा हैं उस खदान का पानी आसपास के लोगो की खेती बारी को नुकसान हो रहा हैं। इसके अलावे जो आस पास के गांव को मूल भूत सुविधा से वंचित न किया जाए।


धरना का नेतृत्व कर रही महिला नेता सुंदरी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि तय कार्यक्रम की तहत 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना देने पहुंचे थे। आउट सोर्सिंग कंपनी के नकाबपोस गुंडों ने साजिस के तहत गोली और बम चलाया। एक दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उसके बाद लोकल पुलिस को सूचना दिया गया लेकिन पुलिस कंपनी के पक्ष में आकर महिलाओं और हमारे साथ आये युवाओ के साथ केंदुआडीह थाना प्रभारी और भागाबांध ओपी थाना प्रभारी और आधा दर्जन थाना की पुलिस बल जिस प्रकार लाठी चार्ज किया गया, महिलाओं को पीटा गया। महिलाएं पुलिस का पैर पकड़ कर रहम की भीख मांगती रही लेकिन उनकी एक नहीं सुनी।


पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि भागाबान्ध ओपी थाना क्षेत्र भागाबान्ध 17 नं० चानक के पास आउटसोर्सिगं का काम कर रहे ईगलदीप कम्पनी के द्वारा किये जाने वाले उत्खनन एवं परिवहन के विरोध में सुंदरी देवी, आशा यादव एव 40-50 अज्ञात लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस बल से उलझने, पुलिस बल पर जान मारने के नियत से हमला करने, व सरकारी कार्य मे बाधा पहुँचाने के आरोप सुंदरी देवी, आशा यादव, एवं अन्य पांच नामजद तथा 40-50 अज्ञात महिला/पुरुष के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उग्र एवं हिसंक प्रदर्शन कारियों में से अजीत कुमार महतो तथा मुकेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है।