पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Nov-2023 10:27 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली से बड़ी खबर आ रही है जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहमियां रोहुआ पंचायत के जानकीपुर सिमरा गांव स्थित पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों घर से घोंघा चुनने के लिए निकली थी। मृतकों में 16 वर्षीय सोनम कुमारी पिता मुसाफिर राम एवं रीति कुमारी करीब 15 वर्षीय पिता श्याम बाबु राम जानकीपुर निवासी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवती करीब तीन बजे घर से निकली थी काफी देर बाद घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। इसी दौरान जानकीपुर पोखर के समीप एक पोलिथिन का थैला मिला। थैले में घोंघा था तब लोगों को शक हुआ की दोनों बच्चियां घोंघा चुनने के दौरान ही पोखर मे डूबी है।
घटना की खबर आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग पोखर के समीप पहुंच गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन के लिए गोताखोर को बुलाया। गोताखोर ने जाल बिछाकर दिनों बच्चियों के शव को बरामद किया। शव बरामद होते ही दोनों के परिजनों मे कोहराम मच गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया की पोखर में डुबने से युवती की मौत हुई है दोनों शव को पोस्टमार्टम मे भेजने की कार्रवाई की जा रही है।