मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Jun-2022 02:01 PM
NAWADA: खबर नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के चिल्हिया की है, जहां बीघा गांव के पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक के परिजनों ने लड़की के भाई और पिता पर हत्या कर पोखर में फेकने का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि मृतक युवक शिवम कुमार बचपन से ही अपने नानी घर आँती गांव में रह रहा था। 2 साल पहले उसे एक लड़की से प्रेम हुआ था और वह लगातार लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता था। और इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को लग गई। जिसके बाद लड़की के परिजन शिवम के घर जाकर कई बार धमकी भी दिया करते थें। इसके बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया।
वहीं, बीती देर रात 3 बजे शिवम के मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। सुबह जब परिजनों को सूचना मिलती है कि शिवम का शव चिल्हिया बीघा के पोखर में फेंका हुआ है और गले पर का निशान है। परिजन दौड़कर वह पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले में ही शिवम की हत्या लड़की के पिता रविंद्र यादव और भाई मुकेश कुमार ने गला दबाकर की है।
इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव के मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक युवक अपने नानी घर में रहता शादी विवाह में फोटोग्राफर का काम करता था। परिजन ने बताया कि युवक अपने गांव में रहकर आर्मी की भी तैयारी कर रहा था। और वो हर सुबह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाता था। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। वहीं आवेदन प्राप्त होने के बाद सुनिश्चित कार्रवाई की जा रही है।