ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / PMCH में होमगार्ड जवान ने युवती के साथ किया गंदा काम, SSP ने...

PMCH में होमगार्ड जवान ने युवती के साथ किया गंदा काम, SSP ने दिया जांच का आदेश

01-Jun-2020 12:32 PM

DESK : पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी पीएमसीएच धनबाद में एक युवती के साथ दुष्कर्म की एक घटना हुई है। दुष्कर्म का आरोप पीएमसीएच में तैनात एक फोन का जवान के ऊपर लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। 


इस पूरे मामले का खुलासा शनिवार को दो वायरल वीडियो से हुआ। पहले वायरल वीडियो में पीड़िता का आरोप लगा रही है कि पीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे वीडियो में पीड़िता और होमगार्ड जवान दोनों आमने-सामने हैं और सबके सामने पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगा रही है हालांकि होमगार्ड जवान ने वायरल वीडियो की बाबत जानकारी लेने पर आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पीड़िता का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने उसके साथ छत पर ले जाकर गंदा काम किया। 


पीड़िता के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वह यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है और पिछले दिनों खराब मानसिक स्थिति में उसे पीएमसीएच लाया गया था। पुलिस ने इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया था जिस दौरान दुष्कर्म का आरोप उसने होमगार्ड जवान पर लगाया। उधर वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में युवती और पीएमसीएच प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवती को पीएमसीएच के बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था में भेज दिया गया है।