ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / PMCH के 243 वार्ड अटेंडेंट को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, कामकाज...

PMCH के 243 वार्ड अटेंडेंट को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, कामकाज किया ठप

02-Jul-2024 02:43 PM

By First Bihar

 PATNA: PMCH में तैनात 243 वार्ड अटेंडेंट को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से गुस्साएं वार्ड अटेंडेंट ने आज अस्पताल में कामकाज ठप कर दिया है। जिससे मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमसीएच की स्थित अस्त व्यस्त हो गयी है। इन कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जुलाई तक वेतन नहीं मिला तो 6 जुलाई से सभी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। 


PMCH में तैनात वार्ड अटेंडेंट ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हम लोग बाहर से आकर पटना में किराये के मकान में रह रहे हैं। हर महीने वेतन नहीं मिलता है जिसके कारण मकान मालिक को समय पर किराया भी नहीं दे पाते हैं जिसके कारण मकान मालिक भी गुस्सा हो जाते हैं और घर खाली करने की बात करते हैं। हर महीने सैलरी नहीं मिलने पर भोजन व अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा करने में दिक्कत होती है। ऐसी नौकरी करने से क्या फायदा जब समय पर पैसा ही नहीं मिलता है। 5 महीने पर वेतन मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  


पीएमसीएच के डिप्टी सुपरिटेंडेंट एके झा से मिलकर कर्मियों ने अपनी मांग रखी तो उन्होंने पहचानने तक से उन्हें इनकार कर दिया। कहा कि आप जिस कंपनी से जुड़े हैं उनके पास जाकर शिकायत करें। वही जो कंपनी पीएमसीएच में वार्ड अटेंडेंट मुहैया कराती है वहां के सुपरवाइज़र राजू कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण वेतन रिलीज नहीं हो पाया है। जल्द ही पीएमसीएच में तैनात 243 वार्ड अटेंडेंट को सैलरी दी जाएगी। हालांकि इन कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जुलाई तक वेतन नहीं मिला तो 6 जुलाई से सभी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।