Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
15-Jul-2020 08:02 PM
PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में एक नाबालिग बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. कोरोना काल में इस बड़ी वारदात के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. पीएमसीएच दुष्कर्म मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है.
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने महिला थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी ली है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कल संभवतः 164 का बयान दर्ज किया जायेगा.
दिलमणी मिश्रा ने इस घटना पर दुःख व्यक्ति करते हुए कहा कि 'मैं इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हूँ और दोषी को सजा मिले इसके लिए प्रशासन से बात कर खुद मॉनीटिरिंग करूंगी.' बता दें कि पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आइसोलेशन वार्ड के सिक्युरिटी गार्ड पर रेप का आरोप लगाया गया है.
महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची 8 जुलाई को लावारिस हालत में बाढ़ स्टेशन के पास मिली थी. पीड़िता मूल रूप से नालंदा जिले की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि पटना चाइल्ड लाइन की टीम लड़की का हाल जानने पीएमसीएच गई तो वहां पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की पूरी जानकारी दी. जिससे सब दंग रह गए.
महिला थानेदार आरती कुमारी जायसवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेजा गया है. पीड़िता का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है.